26 January Speech In Hindi: गणतंत्र दिवस पर बच्चों के लिए हिंदी में भाषण

26 January Speech In Hindi: गणतंत्र दिवस पर बच्चों के लिए हिंदी में भाषण

26 January Speech In Hindi: गणतंत्र दिवस का दिन हमारे देश के इतिहास में विशेष महत्व रखता है। इस दिन 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था, जिससे हमारा देश एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बना। यह दिन भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान की महानता का प्रतीक है।


गणतंत्र दिवस का महत्व

26 January Speech In Hindi: इस साल 26 जनवरी 2025 को हमारा देश 76वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। तभी से हमारा देश एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में जाना जाने लगा। यही वजह है कि इस दिन को हर साल पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है।

अब गणतंत्र दिवस आने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। अगर आप छात्र हैं या आपको 26 जनवरी के मौके पर भाषण देना है, तो यहां दिए गए विचारों से मदद लेकर आप अपना भाषण आसानी से तैयार कर सकते हैं। (Republic Day In Hindi)


छोटा और सरल भाषण (छात्रों के लिए)

Republic Day Speech In Hindi

नमस्ते,
आदरणीय प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, और मेरे सभी सहपाठियों को सुप्रभात।
आज हम यहां अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए इकट्ठा हुए हैं। 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ और भारत एक गणराज्य बना। यह दिन हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने हमें आजादी दिलाई।

गणतंत्र दिवस का यह पर्व हमें अपने कर्तव्यों और अधिकारों का पालन करने की सीख देता है। हम अपने देश की प्रगति और एकता के लिए हमेशा मेहनत करने का संकल्प करते है। आपने हमें यहां पर बोलने की अनुमति दी इसलिए आप सभी का में शुक्रिया अदा करता हू।


प्रेरक भाषण (युवाओं के लिए)

आदरणीय प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, और मेरे प्रिय साथियों,
आज हम सब यहां 76वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए इकट्ठा हुए हैं। यह दिन हमारे लिए गर्व का प्रतीक है, क्योंकि 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। यह संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता, और न्याय जैसे मौलिक अधिकार देता है।

हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की बाजी लगाकर हमें आजादी दिलाई। अब यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनके सपनों का भारत बनाएं। आज का दिन हमें अपने देश के प्रति समर्पण और ईमानदारी की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। यह दो शब्द बोलकर में अपना भाषण समाप्त करता हू, धन्यवाद।


विस्तारपूर्वक भाषण (स्कूल/कॉलेज कार्यक्रम)

आदरणीय मुख्य अतिथि, प्रधानाचार्य महोदय, शिक्षकगण, और मेरे प्रिय साथियों,
आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आज का दिन हमारे देश के इतिहास में विशेष स्थान रखता है। क्योंकि 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ और भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य बना। यह दिन केवल उत्सव नहीं है, बल्कि हमें हमारे संविधान और लोकतंत्र की ताकत का एहसास कराता है।

हमारे संविधान ने हमें स्वतंत्रता, समानता, और धर्मनिरपेक्षता का अधिकार दिया। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारा संविधान दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को सफलतापूर्वक चला रहा है।

आज हमें यह याद रखना चाहिए कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने एक ऐसे भारत का सपना देखा था, जहां हर नागरिक को समान अवसर मिले। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने कर्तव्यों को निभाएं और देश को प्रगति के पथ पर ले जाएं।

आइए, इस गणतंत्र दिवस पर हम सब मिलकर यह प्रण लें कि हम अपने संविधान का आदर करेंगे, देश की एकता और अखंडता को बनाए रखेंगे, और भारत को विश्व में एक आदर्श देश बनाएंगे।
धन्यवाद।
जय हिंद, जय भारत!


स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में अंतर

Happy Republic Day
  • स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त)
    • झंडा पोल के नीचे से ऊपर फहराया जाता है।
    • यह हमारी आजादी के संघर्ष और ब्रिटिश शासन से मुक्ति का प्रतीक है।
  • गणतंत्र दिवस (26 जनवरी)
    • झंडा पहले से ऊपर बंधा होता है और फिर इसे खोला जाता है।
    • यह संविधान लागू होने और भारत के गणराज्य बनने का प्रतीक है।

Republic Day 2025: आप इनमें से किसी भी भाषण को अपनी जरूरत के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी देखिए-

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment

Discover more from ADDPNEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version