Kiribati: प्रशांत महासागर की छुपी हुई सुंदरता एक छोटासा और अद्भुत देश!

Kiribati: प्रशांत महासागर की छुपी हुई सुंदरता एक छोटासा और अद्भुत देश!

Kiribati: किरिबाती यह नाम आपने सुना होगा, यह प्रशांत महासागर में स्थित एक छोटा देश है। आज हम किरिबाती के इतिहास, इसकी संस्कृति और इसके लोगों के बारे में जानकारी देखने वाले है, तो आइए जानते है किरिबाती के बारें में।


किरिबाती क्या है?

Kiribati: किरिबाती, यह प्रशांत महासागर मध्य में स्थित एक छोटा लेकिन अद्वितीय देश है। देखा जाए तो यह देश 33 द्वीपों के समूह से बना है, जिनमें से 21 द्वीप बसे हुए हैं। किरिबाती के कुल भूमि का क्षेत्रफल 811 वर्ग किलोमीटर है और 35 लाख वर्ग किलोमीटर से अधिक समुद्री क्षेत्र में फैला हुआ है। इसका मुख्यालय दक्षिण तरावा (Tarawa Kiribati) में स्थित है।


किरिबाती का इतिहास

Kiribati Ki Rajdhani: समुद्री यात्राओं और द्वीप संस्कृति में किरिबाती का इतिहास समृद्ध है। किरिबाती देश माइक्रोनेशियन और पोलिनेशियन सभ्यताओं से मिलता जुलता रूप है। हज़ारों साल पहले यहां के द्वीप बसाए गए थे। 16 वीं सदी में यूरोपीय खोजकर्ता यहां पहुंचे और 1892 में इसे ब्रिटिशों ने उपनिवेश घोषित कर दिया गया। इसे Gilbert Islands कहा गया है।

Kiribati: प्रशांत महासागर की छुपी हुई सुंदरता एक छोटासा और अद्भुत देश!

किरिबाती युद्ध का मुख्य केंद्रम, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बने, खासकर टारावा की लड़ाई। किरिबाती को 12 जुलाई 1979 को स्वतंत्रता प्राप्त हुई है। किरिबाती की राजधानी दक्षिण तरावा (South Tarawa) है और यह गिल्बर्ट द्वीप समूह में स्थित है।


किरिबाती की संस्कृति

सामुदायिक जीवन पर आधारित किरिबाती की संस्कृति है। यंहा के लोग त्योहारों और पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते है।

  • किरिबाती का नृत्य और संगीत: किरिबाती का एक पारंपरिक नृत्य है, जिसे “ते मवेरा (Te Mwaiea)” कहा जाता है। यह नृत्य उनकी सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
Kiribati: प्रशांत महासागर की छुपी हुई सुंदरता एक छोटासा और अद्भुत देश!
  • किरिबाती कला और शिल्प: यहां के लोग बुनी हुई चटाई और टोकरियाँ जैसे हस्तशिल्प बनाने में निपुण है।
Kiribati: प्रशांत महासागर की छुपी हुई सुंदरता एक छोटासा और अद्भुत देश!
  • किरिबाती का भोजन: किरिबाती के लोगों का भोजन समुद्री खाद्य पदार्थों और नारियल पर आधारित होते है। यहां का मुख्य आहार मछली और तारो (Taro) है।
Kiribati: प्रशांत महासागर की छुपी हुई सुंदरता एक छोटासा और अद्भुत देश!

किरिबाती के लोग कैसे है?

Kiribati Island: किरिबाती के लोगों का स्वभाव मैत्रीपूर्ण और सामुदायिक भावना से भरपूर हैं। किरिबाती की जनसंख्या लगभग 1,20,000 है। किरिबाती की आधिकारिक भाषाएँ (Kiribati Language) किरिबाती (Gilbertese) और अंग्रेजी (English) हैं।

यहां के अधिकांश लोग ईसाई धर्म को मानते है। कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट चर्चों का यहां पर अधिक प्रभाव है। यहां के लोगों का समुद्र एक महत्वपूर्ण साधन है, जो भोजन प्रदान करता है। किरिबाती के लोग सरल जीवन जीते है।


आर्थिक जीवन

मुख्य रूप से मछली पकड़ने, नारियल उत्पादों और पर्यटन पर किरिबाती की अर्थव्यवस्था आधारित है। ट्यूना मछली उत्पादन के लिए किरिबाती एक प्रमुख देश जाना जाता है। लेकिन, इस देश में सीमित प्राकृतिक संसाधन होने के कारण इस देश को बहुत आर्थिक चुनौतियों का सामना भी करना पड़ता है।


भारत से किरिबाती कैसे पहुँचें?

Where Is Kiribati: भारत से फिजी, हवाई (Hawaii), या ऑस्ट्रेलिया जैसे प्रशांत क्षेत्र के बड़े हवाईअड्डे तक उड़ान लें। किरिबाती तक पहूंचने के लिए फिजी (नाडी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा) सबसे उपयुक्त कनेक्टिंग पॉइंट है।

उसके बाद फिजी से किरिबाती का मुख्य हवाईअड्डा, बोनरिकी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (तरावा) के लिए उड़ान लें। यह उड़ान फिजी एयरवेज जैसी एयरलाइंस द्वारा संचालित होती है। इस यात्रा के लिए कुल 20-30 घंटे (स्थानांतरण सहित) समय लगता है।

  • Note: यात्रा से पहले वीज़ा और फ्लाइट शेड्यूल की जांच ज़रूर करें क्योंकि किरिबाती का समय (Kiribati Time) भारत से लगभग 6-7 घंटे आगे रहता है।

यह भी देखिए-

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment

Discover more from ADDPNEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading