Black Moon: साल 2024 के अंत में दिखेगा काला चाँद। अमेरिका में 30 दिसंबर को और यूरोप, अफ्रीका और एशिया में 31 दिसंबर को यह चाँद देखने को मिलेगा। आइए जानते है इसके पीछे की वजह क्या है।
This Blog Includes
ब्लैक मून क्या होता है?
Black Moon: ब्लू मून की तरह ही ब्लैक मून की परिभाषा होती है। जहां पर ब्लू मून का संबंध पूर्णिमा से होता है, वहां पर ब्लैक मून का संबंध न्यू मून यानी अमावस्या की अगली रात से होता है, जब नया चाँद दिखाई देता है।
ब्लैक मून एक ऐसी घटना है जब महीने का दूसरा नया चाँद होता है, जो हर 19 महीने में एक बार होता है। जहां एक महीने में एक चाँद होता है वहां कभी-कभी एक महीने में दो नए चाँद होते है। जब ऐसा होता है, तब जो नया चाँद आता है उसको ‘ब्लैक मून’ कहा जाता है।
ब्लैक मून कब और कहा देखें?
Black Moon 2024 Latest Update: यह 2024 का साल ख़त्म होने में सिर्फ़ 2 दिन रह गए है। आज 30 दिसंबर की रात है और आज रात आसमान में एक अद्भुत नज़ारा दिखाई देने वाला है। 30 दिसंबर 2024 की शाम 5:27 बजे ET (2227 GMT) पर निकलने वाला है।
भारत में ब्लैक मून 31 दिसंबर को सुबह 3:57 बजे IST पर दिखाई देगा। 30 दिसंबर को अमेरिका में ब्लैक मून दिखाई देगा। 31 दिसंबर को यह ब्लैक मून यूरोप, अफ्रीका और एशिया में दिखाई देगा।
क्या सच में चाँद काला दिखाई देता है?
Black Moon 2024: काला चाँद हाल में दिखाई नही देगा लेकिन रात में इसका प्रभाव ज़रूर होगा। इस रात में चाँद का कुछ ही हिस्सा दिखाई देगा जो, काफ़ी कम दिखाई देगा। 23 अगस्त 2025 को और उसके बाद 31 अगस्त 2027 को अगला ‘ब्लैक मून’ दिखाई देगा।
यह भी देखिए-