Los Angeles Fires: लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में हाल ही में लगी भीषण आग ने शहर को खौ़फनाक स्थिति में डाल दिया है। यह आग इतनी व्यापक है कि इससे लाखों डॉलर का नुकसान हुआ है। अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग लापता भी हो गए है।
This Blog Includes
कुछ दिन पहले का हॉलीवुड
Los Angeles Fires: कुछ दिन पहले हॉलीवुड एक सपनों की जगह जैसा लग रहा था, लेकिन आज यह एक डरावने सपने में बदल गया है। कैलिफोर्निया का लॉस एंजेलिस भीषण आग की चपेट में है। लेकिन जो बात हैरान करने वाली है, वह यह है कि इस घटना की भविष्यवाणी महीनों पहले कर दी गई थी।
करीब छह महीने पहले, ‘जो रोगन‘ ने अपने एक प्रसारण में ऐसी आग लगने की संभावना का जिक्र किया था। और इससे भी चौंकाने वाली बात यह है कि 3-4 महीने पहले, कई प्रमुख बीमा कंपनियों ने उन इलाकों में अपनी सभी नीतियां रद्द कर दीं, जैसे कि उन्हें पहले से पता था कि ऐसा कुछ होने वाला है।
आग की शुरुआत और बढ़ती तबाही
Los Angeles Latest news: अमेरिका में लॉस एंजेलिस के जंगलों में इतनी भीषण आग लगी की पांच दिन भी यह आग बुझ नही पाई है। इस आग से अबतक 24 लोगों की मौत चुकी है। दुनिया का सबसे ताक़तवर देश अमेरिका भी इस आग को बुझा नही पाया है। ऐसा क्यों हो गया, यह आग क्यों नही बुझ पाई इसका अभी तक कोई पता नही चला। इस आग के बारें में विशेषज्ञ और वैज्ञानिक क्या कह रहे हैं। यह जानना भी जरूरी है।
एक हैरान करने वाली बात यह है कि आग ने इतनी गर्मी पैदा की कि कारों के मेटल पार्ट्स तक पिघल गए, लेकिन अजीब बात यह है कि कारों के पास मौजूद पेड़ सही सलामत रहे। इसने कई लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है—क्या यह वास्तव में एक संयोग था या इसके पीछे कुछ और है?
फायर फाइटर्स की परेशानी
Los Angeles Latest news In Hindi: आग बुझाने के लिए फाइटर जेट और हेलिकॉप्टर जैसे बड़े साधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन फायर फाइटर्स को सबसे बड़ी समस्या पानी की कमी से हो रही है। पानी की भारी कमी के कारण बचाव कार्य प्रभावित हो रहे हैं और आम लोगों को भी पानी बचाने की अपील की जा रही है।
फायर डिपार्टमेंट ने माना है कि वे इस आग को नियंत्रित नहीं कर सकते क्योंकि उनके पास पर्याप्त स्टाफ और संसाधन नहीं हैं। क्यों? क्योंकि 7 महीने पहले, शहर ने फायर डिपार्टमेंट के बजट से $17 मिलियन की कटौती कर दी थी। यह एक गंभीर सवाल उठाता है: क्या यह सच में केवल एक दुर्घटना थी?
सांता ऐना हवाओं का प्रभाव
Los Angeles: ‘सांता ऐना’ हवाएं तेज और शुष्क होती हैं, जो आग को और फैलाने में मदद करती हैं। इन हवाओं की गति 100-110 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। इन तेज हवाओं के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। जब तक हवा की गति नहीं घटेगी, आग बुझाने में कठिनाई होती रहेगी।
एक तरफ, शहर पानी से घिरा है, जबकि दूसरी ओर एंजेलिस नेशनल फॉरेस्ट है, जो शहरी इलाकों के बेहद करीब है।
आग न बुझने का ये भी कारण हो सकता है
Los Angeles Wildfires: लॉस एंजिलिस में पिछले 8 महीनों में पर्याप्त बारिश नहीं हुई है, जिससे जमीन में सूखा फैल गया है। इसके कारण हाईवे नंबर 405 पर भी खतरा मंडरा रहा है। जो यहां का प्रमुख मार्ग है। अबतक इस आग से क़रीब 150 अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान हो चुका है। यह सूखा भी आग के फैलने के कारणों में से एक है।
क्या कहना है वैज्ञानिकों का?
Los Angeles Me Aag Kaise Lagi: क्लाइमेट रिसर्च करने वाले वैज्ञानिक डॉ. डैनियल स्वेन ने बताया कि इस आग की स्थिति बहुत गंभीर है और रिहायशी इलाकों में आग की आशंका सबसे अधिक है। वे कहते हैं कि बिजली की आपूर्ति को बंद करना भी एक चुनौती है, क्योंकि यहां अक्सर आग लगती रहती है और लोग इसके लिए तैयार रहते हैं। लेकिन इस बार चैलेंज बहुत बड़ा है।
पर्यावरणविद डॉ. अनिल प्रकाश जोशी का कहना है कि आग बुझाने का तरीका बदलने की जरूरत है। उनका सुझाव है कि अगर लॉस एंजिलिस में पानी के संग्रहण के लिए वाटर होल्स बनाए जाएं और आग को जमीन से बुझाने की शुरुआत की जाए, तो इसे जल्दी काबू किया जा सकता है।
ऑस्कर नामांकन में बदलाव
America Fire News: इस भीषण आग की वजह से इस साल ऑस्कर नामांकन को दो दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। यह पहले 17 जनवरी को होने वाला था, लेकिन अब यह 19 जनवरी को होगा।
Los Angeles Fires In Hindi: लॉस एंजिलिस में लगी आग अब तक बुझ नहीं पाई है, और इसके कई कारण हैं। विशेष रूप से तेज हवाएं, सूखा और पानी की कमी जैसी समस्याएं आग को और फैलाने में मदद कर रही हैं। आग पर काबू पाने के लिए विशेषज्ञों की सलाह पर काम करना जरूरी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
यह भी देखिए-