Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में भगदड़ की खबर, 50 से ज्यादा घायल, प्रशासन अलर्ट

Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में भगदड़ की खबर, 50 से ज्यादा घायल, प्रशासन अलर्ट

Mahakumbh Stampede: महाकुंभ मेले में भारी भीड़ के चलते भगदड़ मच गई। मौनी अमावस्या के पावन मौके पर बुधवार रात से ही लाखों श्रद्धालु अमृत स्नान के लिए संगम तट पर जुटने लगे थे। इसी दौरान ज्यादा भीड़ होने से अफरातफरी मच गई, जिससे कई लोग घायल हो गए। हालात को देखते हुए प्रशासन ने आज का अमृत स्नान कार्यक्रम रद्द कर दिया है।


कई लोग घायल, अमृत स्नान स्थगित

Mahakumbh Stampede: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में बुधवार तड़के भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से यह हादसा हुआ। इस भगदड़ में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। प्रशासन की ओर से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया।

उन्हें महाकुंभ के केंद्रीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।इस भगदड़ में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। प्रशासन की ओर से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। उन्हें महाकुंभ के केंद्रीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक घंटे में दो बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की और हालात की जानकारी ली।


14 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

Mahakumbh Mela News: प्रयागराज में बुधवार की रात करीब 1:30 बजे अचानक भगदड़ मच गई। इस हादसे में 14 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है, जबकि 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हुए हैं।

स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती घायलों के मुताबिक, भगदड़ इतनी तेजी से हुई कि लोग संभल नहीं पाए। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, अब तक 14 शव पोस्टमार्टम के लिए लाए जा चुके हैं। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक मृतकों या घायलों की सही संख्या को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहां?

Mauni Amavasya Snan: इस घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से संयम बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगम पर ही स्नान करने की ज़िद न करें क्योंकि गंगा हर जगह पवित्र है। श्रद्धालु जहां हैं, वहीं स्नान कर सकते हैं।

इस बीच, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वीआईपी कल्चर और प्रशासन की बदइंतजामी के कारण यह भगदड़ हुई। वहीं, प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है।


इतनी भगदड़ क्यों हुई?

Mahakumbh News Today: संगम नोज पर एंट्री और एग्जिट के लिए अलग-अलग रास्ते नहीं बनाए गए थे। लोग जिस रास्ते से अंदर जा रहे थे, उसी रास्ते से बाहर भी निकल रहे थे। जब भीड़ अचानक बेकाबू हुई, तो लोगों को सुरक्षित बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। आगे बढ़ने की कोशिश में कई लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरते चले गए, जिससे स्थिति और ज्यादा खराब हो गई।

अमृत स्नान के कारण ज्यादातर पांटून पुल बंद कर दिए गए थे। इस वजह से संगम पर जाने वाली भारी भीड़ लगातार बढ़ती रही। जब लोगों की तादाद बहुत ज्यादा हो गई, तो बैरिकेड्स के पास कुछ लोग धक्का-मुक्की में गिर पड़े। यह देखकर अफवाह फैल गई कि भगदड़ मच गई है, जिससे माहौल में डर और घबराहट फैल गई।


आम लोगों के लिए एंट्री बंद

Maha Kumbh: हादसे के बाद स्थिति गंभीर हो गई। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने के लिए 70 से ज्यादा एम्बुलेंस संगम तट पर भेजी गईं। इनमें कई घायल और कुछ मृतकों को अस्पताल ले जाया गया।

स्थिति को संभालने के लिए NSG कमांडो ने संगम तट पर मोर्चा संभाल लिया। सुरक्षा कारणों से संगम नोज इलाके में आम लोगों की एंट्री बंद कर दी गई ताकि हालात और ना बिगड़ें। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने प्रयागराज के आसपास के जिलों में श्रद्धालुओं को रोकने के आदेश दिए हैं। वहां के प्रशासन को भी अलर्ट पर रखा गया है। (Mahakumbh 2025)

यह भी देखिए-

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment

Discover more from ADDPNEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version