ममता कुलकर्णी ने चुना अध्यात्म का मार्ग, बनीं महामंडलेश्वर
By ChaitanyaGhadgePublished Jan 25,2025
90 के दशक की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने ग्लैमर और शोहरत से भरे जीवन को छोड़कर अध्यात्म का मार्ग चुना
महाकुंभ के दौरान ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और जूना अखाड़ा के स्वामी जय अंबानंद गिरी के सानिध्य में महामंडलेश्वर का पद प्राप्त हुआ
ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े से दीक्षा प्राप्त कर अध्यात्मिक परंपरा में एक नई शुरुआत की
सनातन धर्म में महामंडलेश्वर का पद साधु-संतों के बीच सबसे प्रतिष्ठित माना जाता है
शंकराचार्य के बाद महामंडलेश्वर का पद सनातन धर्म में दूसरा सबसे ऊंचा स्थान रखता है